शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुड़िला खुर्द में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक मणिकांत उपाध्याय, रामप्रसाद गुप्ता एवं जीत बहादुर चौधरी को भावभीनी विदाई दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा व विशिष्ट अतिथि माण्डलिक मंत्री मण्डल बस्ती योगेंद्र पाण्डेय व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे जीवनभर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षक मणिकांत उपाध्याय,जीत बहादुर चौधरी व राम प्रसाद गुप्ता को समर्पित एवं निष्काम सेवा भाव की सराहना करते हुए उसे अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा विद्यार्थियों का जीवनभर मार्गदर्शन करती है और समाज को सही दिशा प्रदान करती है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री एवं मण्डल बस्ती के माण्डलिक मंत्री योगेंद्र पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय तक सीमित नहीं होते, बल्कि समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थ नगर के जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक का अनुभव युवा शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालजी यादव व संचालन सुरेन्द्र भारती ने किया।
इस अवसर पर विधायक विनय वर्मा, ग्राम प्रधान अवनीन्द्र चौधरी,योगेंद्र पाण्डेय, रामविलास यादव, दिनेश सिंह, अखिलेश चौधरी, सुधाकर मिश्रा, कृपा शंकर त्रिपाठी,सुशील सिंह, सुनील त्रिपाठी, अरुण सिंह,अजीत सिंह, अनूप त्रिपाठी, रामाश्रय लाल, कमलाकांत, अरविन्द यादव, अतीउल्लाह, ब्रहम प्रकाश, नैय्यर सिद्दीकी, रामदास मौर्य, विष्णु सिंह, अनिल मिश्रा, हरीश वर्मा, अशोक चौरसिया, विजय सिंह, राकेश तिवारी,पप्पू यादव, कौशल किशोर ,चेतनमणि त्रिपाठी, हारुन अहमद, लीला प्रकाश नन्दनी उपाध्याय सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक व छात्र छात्राओं मौजूद रहें।





