इटावा। विकास खंड ताखा दीग गांव में शासन द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (कक्षा 9 से 12)में नव प्रवेश अभियान एवं ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें 18 बालिकाओं का नामांकन किया गया।चौपाल में आसपास के गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ अनुपम शुक्ला एवं ग्राम प्रधान कौशल किशोर चौधरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।बीईओ ने विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं को बताया और कहा कि सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आज ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए शिक्षा,सुरक्षा और सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन चुके हैं।
इस विद्यालय में निःशुल्क आवास,भोजन,शिक्षा,पुस्तकों,गणवेश और जीवन कौशल प्रशिक्षण की उत्कृष्ट व्यवस्था के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।सरकार ने “बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ”की भावना को साकार रूप देते हुए बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।ग्राम प्रधान ने कहा कि एक सशक्त एवं अच्छे राष्ट्र निर्माण के लिए बालिकाओं का शिक्षित होना जरूरी है।
इस विद्यालय ने बालिकाओं के शिक्षा के द्वार खोल दिए है।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संकुल शिक्षक अवधेश सिंह राठौर ने किया।व्यवस्था दीग के प्रधानाध्यापक राजेंद्र राठौर के द्वारा की गईं।इस मौके पर एआरपी प्रियंका गुप्ता प्रदीप बाबू,शोएब अजीम,मोहित यादव,सतीश कुमार,हेमंत कुमार,रजनीश राजपूत,रक्षपाल,गोविंद सिंह,रामप्रकाश समेत कई शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।





