इटावा। नारायन काॅलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स में समर कैम्प का मंगलवार को शुभारम्भ भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।समर कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर रघुराज सिंह यादव,डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट एक्स सर्विस लीग,सम्मानित अतिथि सूबेदार मेजर कृपाल सिंह यादव,ज्वाइंट सेक्रेटरी एक्स सर्विस लीग,विशेष अतिथि रामदास तहसील अध्यक्ष एक्स सर्विस लीग, अनिल कुमार चतुर्वेदी डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट एक्स सर्विस लीग-इटावा,नारायन ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन की निदेशिका डाॅ. श्रेता तिवारी,प्रधानाचार्य डा.धर्मेन्द्र शर्मा एवं विशेष अतिथि श्रीमती पूनम शर्मा ने माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नारायन काॅलेज में समर कैम्प के अंतर्गत महत्वपूर्ण गतिविधियों और विभिन्न खेल और कला क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है।
तैराकी,कराटे, रोबोटिक्स,3 डी प्रिन्टिंग,पोट्ररी,पेन्टिंग, मेहंदी,नृत्य,आर्ट एण्ड क्राफ्ट,तीरंदाजी, निशानेबाजी,क्रिकेट एवं बास्केट बाल आदि का प्रशिक्षण संबंधित कुशल विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है।इस अवसर पर विद्यालय के ऑडिटोरियम के मंच पर बच्चों ने विशेष प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम,सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई,तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से सेव वाटर एवं सेव अर्थ का संदेश दिया। इसके अलावा गीत एवं समूह नृत्य ने अपना रंग जमाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.धर्मेन्द्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारायन काॅलेज छात्र-छात्राओं के सम्पूर्ण विकास के लिये प्रतिबद्ध है।समर कैम्प के द्वारा छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय प्रशिक्षकों के द्वारा उभारने की कोशिश की जाती है।
समर कैम्प में न सिर्फ नारायन काॅलेज के छात्र-छात्राऐं अपितु इटावा शहर एवं आस-पास के क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों केे छात्र-छात्राऐं भी प्रतिभाग करते हैं।डा.शर्मा ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस समर कैम्प में नारायन काॅलेज के बच्चों के अलावा अन्य विद्यालयों जैसे सेंट मैरी, संत विवेकानंद,सुदिति ग्लोबल एकेडमी आदि से भी बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर रघुराज सिंह यादव ने सर्वप्रथम माँ भारती को नमन करते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि देश निर्माण में आप बच्चों का भविष्य में महत्वूपर्ण योगदान रहेगा।
समर कैम्प में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय तथा अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा किया जा रहा है जिसमें से प्रमुख रूप से अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त चन्द्रमोहन तिवारी,शूटिंग तथा आरचरी,फैजान कुरैशी,कराटे,मोहम्मद इफ्तिखार हुसैन, तैराकी,सन्दीप कुमार,नृत्य,कृष्णकान्त, संगीत,नवीन कुमार रोबोटिक्स,अनुराग यादव बास्केट बाॅल,टोनी साइमन पेंटिंग तथा श्रीमती ऋतु कनौजिया आर्ट एवं क्राफ्ट आदि हैं।कार्यक्रम के अंत में स्कूल कोआर्डिनेटर उरूसा रिज़वान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ऋतु कनौजिया,सन्दीप यादव,कृष्ण कान्त, टोनी साइमन,गौरी अग्निहोत्री,निशा पाण्डेय तथा सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





