HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarनगर पालिका का नोटिस बेअसर निर्माण रुकवाने के बावजूद जारी है अवैध...

नगर पालिका का नोटिस बेअसर निर्माण रुकवाने के बावजूद जारी है अवैध निर्माण कार्य

अम्बेडकरनगर। नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा जलालपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास राज्य भूमि पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने के लिए नोटिस जारी किए जाने के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी रहने का मामला सामने आया है। इससे नगर पालिका की कार्रवाई और प्रशासनिक सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी पत्र में स्पष्ट रूप से निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से रोकने तथा अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य चलता रहा।

सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवाया। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ समय बाद फिर से निर्माण शुरू करा दिया गया, जिससे प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी का आरोप लग रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नगर पालिका के आदेश और पुलिस की मौजूदगी के बाद भी अवैध निर्माण नहीं रुकता है, तो इससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े होते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular