Monday, May 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeसांसद जगदम्बिका पाल ने 16 लाभार्थी किसान परिवारों को सौंपे 56235 का...

सांसद जगदम्बिका पाल ने 16 लाभार्थी किसान परिवारों को सौंपे 56235 का चेक

बांसी सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत शनिवार को तहसील सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल की गरिमामयी उपस्थिति में तहसील क्षेत्र के 16लाभार्थियों को कुल 56235 की आर्थिक सहायता के सांकेतिक चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना।कुल लाभार्थी 16 किसान परिवार कुल वितरित धनराशि 56235 रुपये का चेक।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खेती-किसानी के दौरान होने वाली अनहोनी की स्थिति में यह योजना पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ा संबल साबित हो रही है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ त्वरित गति से पहुंचाया जाए।

वितरण कार्यक्रम के दौरान गिधौरा के सदावृक्ष, अगरमति, रामवृक्ष, रामायण व बैतुल्लाह, निसहर के रामवृक्ष, पेडारी के गब्बू, बलुआ के फूलचंद, लेहड़ा (राम नगर) के आदर्श कुमार, बन्हैती करहवा की कुसुम त्रिपाठी, प्रतापपुर के बहाऊ, सिसवा के रामचंद्र, बरगदवा के नाजिर, अतरखुसवा के कृष्णविहारी व लालचंद और धर्मेंद्र सहित अन्य लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए।इस अवसर पर एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, नायब तहसीलदार चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, महमूद आलम, राजेंद्र पांडेय, राजेंद्र त्रिपाठी और राघव पांडेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular