Tuesday, April 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurराष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

वादकारियों से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराने का किया आह्वान

ललितपुर। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं जिला जज/अध्यक्ष ललितपुर चन्द्रोदय कुमार की अध्यक्षता में 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन 08 दिसम्बर 2023 को किया गया। बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत वादों पर चर्चा की गयी एवं 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के संबंध में विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि गयी कि वह अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु प्रयास करें, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सकें। वादकारियों से आह्वान किया गया कि वह अपने लंबित वादों को आपसी सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कराना चाहते हों तो 09 दिसम्बर 2023 को समय सुबह 10 बजे जनपद न्यायालय परिसर ललितपुर में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठायें। बैठक मेें अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी गुलाब सिंह, अपर जिला जज एस.सी./एस.टी. मो.बाबर खान, अपर जिला जज ई.सी.एक्ट लोकेश कुमार, अपर जिला जज पॉक्सो मेराज अहमद, अपर जिला जज/सचिव कुलदीप सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभान्शु सुधीर, सिविल जज (सी.डि.) नरेश कुमार दिवाकर, अपर सिविल जज (सी.डि.) अक्षयदीप यादव, सिविल जज (जू.डि.) अदिति जैन, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular