HomeUttar PradeshLalitpurबैंक कर्मियों ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

बैंक कर्मियों ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। एच.डी.एफ.सी. बैंक की जनपद शाखा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उदघाटन मुक्ति संस्था अध्यक्ष/वैश्य समाज जिलाध्यक्ष अज्जू बाबा व मुक्ति संस्था महासचिव सत्येन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया ने संयुक्त रूप से किया। बैंक कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों ने भी रक्तदान करते हुये इस महादान में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई। रक्तदान करने वालों में कपिल नगाइच, सुनील तोमर, विवेक श्रीवास्तव, पवन कुमार, आयुष जैन, सत्यम मिश्रा, संजय सोनी, कोमल यादव, आशीष पटैरिया, सेजल जैन, देवी सिंह, अंकित चौधरी, रहमान, प्रभान सिंह, हितेश्वर चन्द्रा, बृजकिशोर आदि शामिल रहे। इस मौके पर ब्रांच यूनिट हैड मनीष निगम, ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर मुबीन उद्दीन, जूनियर ऑफीसर विक्रम बुन्देला, ब्रांच मैनेजर नीरज मिश्रा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular