शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी,आधे कस्बे में छाया अंधेरा
महोबा। पुराने होलिका दहन स्थल अजनर में रखे ट्रांसफार्मर में गुरूवार की रात अचानक शार्टसर्किट होने से आवाजे आने लगी और आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे ट्रांसफार्मर के चारो तरफ धुएं के फैल गई और। आवाज और धुआं देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले और आग लगी देख सहम गए। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने शर्टडाउन कराकर क्षेत्र की बिजली बंद कराई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर और उसमे लगे तार पूरी तरह जल गए। आग पर काबू पाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
अजनर कस्बे में गुरूवार की देर रात पुराने होलिका दहन स्थल में रखे ट्रांसफार्मर से तेज आवाजें आने लगीं, जिसके बाद अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रांसफार्मर धूंधंू कर जलने लगा। स्थानीय लोग घर से बाहर निकल गए और दहशत में होने के बाद भी थाना अजनर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजनर सुभाष चन्द्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन आग के उग्र रुप के चलते पुलिस टीम काबू नहीं पा सकी और स्थिति गंभीर होते देख फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
घटना दौरान आसपास मौजूद लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से सहमे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के मकानों तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जिससे आधे गांव में अंधेरा छाया राहा। बिजली गुल होने से लोगों को रात भर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले में विद्युत विभाग के जेई हरगोबिंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ओवर लोडिंग व तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रांसफार्मर के आसपास कुछ लोगों ने अतिक्रमण किसर है, जिससे खतरा और बढ़ गया था।





