HomeMarqueeकब्रगाह बना जमीन की प्रकृति बदलने के प्रयास पर लगे रोक- विहिप

कब्रगाह बना जमीन की प्रकृति बदलने के प्रयास पर लगे रोक- विहिप

गाजीपुर। आबादी में नया कब्रिस्तान बनाने को लेकर ग्रामीणो का रोष व्याप्त है जिसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने ग्रामीणो के साथ अपना विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को रायफल क्लब में ज्ञापन सौपा। इसकी जानकारी देते हुए विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी गैग आईएस 191 के लोगो ने गुण्डई व दबंगई के बल पर आबादी की जमीन पर जबरन अवैध नये कब्रिस्तान बना कर जमीन के प्रकृति बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका विरोध सभी ग्रामीण महिला व पुरूष ने किया, हरिजन आबादी होने के नाते दलितो को कुचल कर सौहार्द का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामसभा रजदेपुर, देहाती, कपूरपुर रौजा सदर कोतवाली की जमीन पर बबलू पुत्र सलाउददीन 1 मई को जबरन अवैध रूप से अपने पिता के लाश को दफन कर नया कब्रगाह बनाया जा रहा है।

गांव के दलित लोगो ने आबादी वाले स्थान पर कब्रगाह बनाये जाने का विरोध किया। उन्हे गन्दी गन्दी गालियां देते हुए जान से मारवाने की धमकी देकर भगा दिया गया।।जिसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गयी। जिसपर जिलाधिकारी ने मौका मुआयना किया है। ग्रामीणो का कहना है कि जमीन की प्रकृति को बदलने का प्रयास किया जा रहा है आबादी के बीच कभी भी कोई कब्रगाह नही रहा है जमीन को फर्जी कागजात बनवाकर हड़पकर कर हरिजन आबादी की जमीन में कब्रिस्तान बनाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसकी जांच करायी जायेगी यदि कब्रिस्तान की जमीन नही पायी जाती है तो उसको खाली कराया जोयगा। जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि जमीन से कब्रगाह नही हटाया गया तो हम आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular