HomeMarqueeछात्र छात्र-छात्राओं को का मार्ग दर्शन कार्यशाला का आयोजन किया

छात्र छात्र-छात्राओं को का मार्ग दर्शन कार्यशाला का आयोजन किया

महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज, सम्भल द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोज

संभलःअवधनामा उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज की ओर से दिनांक 08 मई 2026 को सम्भल के दो प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों—जेड.यू इंटर कॉलेज तथा फैज़ गर्ल्स इंटर कॉलेज—में एक विशेष मार्गदर्शन एवं करियर काउंसिलिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में इंटरमीडिएट स्तर के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्रतिष्ठित शिक्षकों एवं काउंसिलरों—डॉ. रियाज अनवर (असिस्टेंट प्रोफेसर, उर्दू विभाग), डॉ. अजय कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग) तथा डॉ. प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रियाज अनवर ने विद्यार्थियों को भारत में शिक्षा के समृद्ध इतिहास, उसकी विकास यात्रा तथा समाज निर्माण में शिक्षा की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज शिक्षित भारतीय विश्व के प्रत्येक कोने में अपनी प्रतिभा और ज्ञान का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य को समझने, आत्मनिर्भर बनने तथा उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अजय कुमार एवं डॉ. प्रीति सिंह ने भी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों, व्यक्तित्व विकास तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विद्यार्थियों ने अपने भविष्य, विषय चयन, रोजगार संभावनाओं तथा उच्च शिक्षा से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका तीनों शिक्षकों ने अत्यंत सरल, प्रभावी एवं प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया।

विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित अभ्यूदय कोचिंग योजना के अंतर्गत महाविद्यालय में चल रहे कोचिंग सेंटर तथा इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) अध्ययन केंद्र की जानकारी देते हुए तथा महाविद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में बताते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पंजीकरण अनुपात बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को एम.जी.एम. कॉलेज में बी.ए., बी.कॉम. एवं बी.एससी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में फैज़ गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या जहांआरा तबस्सुम और जेड.यू. इंटर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल शाहिद हुसैन ने महात्मा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने कहा कि सम्भल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा, करियर निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक करने हेतु इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular