Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaफैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं

फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं

अवधनामा संवाददाता

 

सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज स्थित बूथ पर पहुंचकर किया मतदान

अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं हैं, लोग कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने भी सहादतगंज स्थित अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। कांशीराम कालोनी बूथ पर मतदान करने के बाद महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अयोध्या ने मनोहर लाल स्थित बूथ पर मतदान किया।,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह व प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित ने अपने बूथ सरायरासी पर अपना मतदान किया।,विद्या कुंड अयोध्या बूथ पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अपना मतदान किया।शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज बूथ पर मतदान किया।जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने मनोहर लाल बूथ पर मतदान किया।निर्वाचन आयोग की सख्ती और सुचारू व्यवस्था का जीता जागता नमूना भी यहां देखने को मिल रहा है |पहली बार मतदाता हुआ युवा वर्ग विशेष उत्साह में है और हर चेहरे पर लोकतंत्र के उत्सव का उल्लास झलक रहा है। सुरक्षा कर्मियों की सजगता निष्पक्ष और निर्भय मतदान को परवान चढ़ा रही है। सम्पूर्ण लोक सभा क्षेत्र से शान्ति पूर्ण मतदान के समाचार मिल रहे हैं।मतदान केन्द्रों पर अधिकारियों के दौरे लगातार हो रहे हैं, जिले में 2034 बूथ है और 1060 मतदान केदो की वेब कास्टिंग की जायेगी, चुनाव संपन्न करने के लिए लगभग 8000 मतदान कर्मी लगाए गए है, 19 लाख 27 हजार 759 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, प्रमुख रूप से भाजपा से लल्लू सिंह, इंडिया गठबंधन से अवधेश प्रसाद, बसपा से सच्चिदानंद पाण्डेय व कम्युनिस्ट पार्टी से पूर्व आईपीएस अरविंद सेन यादव चुनाव मैदान में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular