Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeEducationआईएससी बोर्ड के प्रतिभाशालियों ने लहराया परचम

आईएससी बोर्ड के प्रतिभाशालियों ने लहराया परचम

लखनऊ भविष्य में चार्टेड अकाउंटेंट बनने का सपना संजोए जीशान अनवर ने ISC 12वीं के परीक्षा परिणाम में 96% अंक लाकर ये साबित कर दिया कि इरादे अगर मजबूत हों तो सपनों को साकार करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। लखनऊ पब्लिक कॉलेज के छात्र जीशान अनवर निवासी घसियारी मंडी ने ये प्रतिशत सेल्फ स्टडी से ही हासिल की जिसके बाद जीशान के पिता अनवर अहमद ने कहा आज का दिन हम सबके लिए किसी ईद से कम नहीं।

जीशान अनवर
LPC 96%
पिता – अनवर अहमद

सेंट फ्रांसिस कॉलेज के 12वीं के छात्र अरीब अहमद ने 91% लाकर अपने माता पिता का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। अपने भविष्य के बारे में अरीब ने कहा कि वो एक डॉक्टर बनकर अपने मां बाप का तो सहारा बनेंगे साथ ही गरीब असहाय मरीजों का मुफ्त इलाज करना चाहते हैं। अरीब अहमद अपनी इस सफलता का मंत्र अपने माता पिता से हासिल किया।

अरीब अहमद
91% सेंट फ्रांसिस कॉलेज

आरिज नकवी पिता असलम नकवी, सेवानिवृत्त बिजली अधिकारी हैं। इन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इंजीनियर बन कर अधिकारी बनने का सपना है। उर्विक आनंद, मुन्ना लाल के पुत्र हैं। इन्होंने 93 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। इनका सपना एयरोस्पेस इंजीनियर बनने का है।

आकिब मोहसिन पत्रकार एम. एम. मोहसिन के पुत्र हैं। उन्होंने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सेंट फ्रांसिस की ‘टेक-टीम’ के एडिटर हैं। इंजीनियरिंग डिग्री हासिल कर सिविल सर्विसेस में सफलता प्राप्त करने का मुख्य लक्ष्य है। वो फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी के साथ इंटर – स्कूल कार्यक्रम के विजेता भी रहे हैं।

शामिल मिर्जा एक बिजनेसमैन के पुत्र हैं। इन्होंने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रभव चतुर्वेदी आर्मी के ऑफिसर बनना चाहते हैं और NDA की तैयारी में जुटे हैं। इन्होंने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

मुहम्मद अली जैदी पुत्र सैयद अब्बास अली जैदी
पीसीएम
94.25% इंजीनियरिंग
सेंट फ्रांसिस कॉलेज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular