Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeफिल्मी अंदाज में युवक चढ़ा 180 फिट ऊंचे मोबाइल पर

फिल्मी अंदाज में युवक चढ़ा 180 फिट ऊंचे मोबाइल पर

बांसी सिद्धार्थनगर। शोले फिल्म के अंदाज में रविवार की सुबह दस बजे एक युवक 180 फिट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपने प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा। शाम तक पुलिस और प्रशासन के लोग उसे टावर से उतारने के लिए प्रयास करते रहे। खेसरहा थाना क्षेत्र के चौकी कुर्थिया अंतर्गत कठमोरवा गांव के लक्ष्मीगंज चौराहा पर स्थित मोबाइल टावर पर एक सिरफिरा प्रेमी अपनी जान की परवाह किए बगैर 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख लोगों की सांसें अटक गईं और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, करमडीह जमुआर गांव का निवासी आकाश पुत्र रामवृक्ष चौधरी सुबह करीब 10 बजे अचानक टावर के शिखर पर पहुंच गया। घंटों बीत जाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं है। युवक की मांग है कि उसकी प्रेमिका को तत्काल मौके पर बुलाया जाए, तभी वह नीचे आएगा। लोगो का कहना है कि युवक का किसी युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते युवक को जेल जाना पड़ा था जहां वह छः माह तक रहा है।

जेल से बाहर आने के बाद भी प्यार का जुनून कम नहीं हुआ और रविवार को उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और युवक को नीचे उतारने के प्रयास में लगे हुए है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार माधुर्य यादव और थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

हालांकि, स्थिति तब और जटिल हो गई जब लड़की के परिजनों ने मौके पर आने से साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में नायब तहसीलदार माधुर्य यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम युवक को टावर से नीचे उतारने का प्रयास कर रही है जल्द ही वह सुरक्षित उतर कर रही थी सायं 6:10 मिनट पर पुलिस और प्रशासन की मदद से उसे सुरक्षित उतार दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular