बांसी सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘प्रमुख जन गोष्ठी’ का भव्य आयोजन जिला – ओली स्थित श्री राम विलास नर्सिंग इंस्टीट्यूट (विम्स ऑफ मेडिकल साइंसेज) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्गों और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रांत प्रचारक (गोरक्ष प्रांत) श्री रमेश जी ने संघ के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा संघ ने ‘शून्य से शिखर’ तक का सफर समाज के सहयोग और स्वयंसेवकों के त्याग से तय किया है। राष्ट्र प्रथम, सेवा, समर्पण और स्वाभिमान के साथ समस्त हिंदू समाज को संगठित करना।संकल्प एक सशक्त सुरक्षित और अखंड भारत का निर्माण करना ही संघ का मूल ध्येय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संघ के कार्यक्रम में प्रथम बार उपस्थित होकर उन्हें एक नई ऊर्जा की अनुभूति हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जाति, वर्ण, क्षेत्र और संप्रदाय से ऊपर उठकर केवल राष्ट्र निर्माण और सनातन की मजबूती के लिए संघ जिस प्रकार कार्य कर रहा है, वह अनुकरणीय है। ‘परम वैभव’ संपन्न भारत का निर्माण संघ के विचारों से ही संभव है।इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में वैचारिक विमर्श के साथ-साथ संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे रामचंद्र (विभाग संघचालक)दिनेश (जिला संघचालक)अवनीश (जिला प्रचारक) मोहित (जिला कार्यवाह) युवा समाजसेवी अमय पान्डेय के साथ साथ
गोष्ठी में जिले के प्रतिष्ठित प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ मातृशक्ति (बहनों) की भारी संख्या में उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।





