‘बैलेंस तो खत्म नहीं हो गया’, वसीम अकरम ने बीच स्टेज से लिए मजे, PSL की नीलामी में दिखा गजब नजारा

0
1241

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पीएसएल की फ्रेंचाइजी नीलामी में अपने शानदार माजकिया अंदाज की एक झलक दिखाई जिसे सुन हॉल में बैठा हर शख्स हंसने लगा।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम जितने शानदार गेंदबाज थे वह उतने ही शानदार तरीके से मजाक-मस्ती भी करते हैं। अकरम ने अपने इस अंदाज की झलक पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजियों की नीलामी में दिखाई। इस साल से पीएसएल में दो नई टीमें दिखाई देंगी। इसके लिए नीलामी हुई जिसकी जिम्मेदारी अकरम के कंधों पर थी।

अपनी बेहतरीन स्विंग से बल्लेबाजों को हैरान करने वाले अकरम ने स्टेज से अपने ह्यूमर से दर्शकों का मनोरंजन किया और एक ऐसा डायलॉग मार दिया जिसे सुन हर कोई हंसता ही रह गया। ये बताता है कि अकरम का सेंस ऑफ ह्यूमर कितना शानदार है।

‘बैलेंस तो खत्म नहीं हो गया’

अकरम फ्रेंचाइजियों के लिए बोलियां लगवा रहे थे। इसमें पाकिस्तान की शीर्ष टेलीकॉम कंपनियों में शामिल जैज भी थी। अकरम जब बोली के लिए आवाज लगा रहा थे तब उन्होंने कहा, “और कोई? जैज। सर बैलेंस को खत्म नहीं हो गया।” अकरम के इस डॉयलॉग को सुनकर पूरा हॉल जोर-जोर से हंसने लगा। अकरम खुद स्टेज पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और जमकर हंसने लगे।

ये होंगी तो नई टीमें
जहां तक दो नई टीमों की बात है तो इसकी नीलामी पाकिस्तान की एक रियल एस्टेट कंपनी और एक अमेरिका बेस्ड एविएशन कंपनी ने खरीदी है। ओजी डेवलपर्स ने सियालकोट फ्रेंचाइजी को तकरीबन 58.38 करोड़ भारतीय रुपये में खरीदा है। वहीं एफकेएस ग्रुप ने हैदराबाद फ्रेंचाइजी को 55.57 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसी के साथ पीएसएल में अब आठ टीमें हो गई हैं। लीग के अगले सीजन की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here