Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeEducationHTET Exam Date 2026: हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए डेट्स का एलान,...

HTET Exam Date 2026: हरियाणा टीईटी एग्जाम के लिए डेट्स का एलान, इन तारीखों में होगी परीक्षा

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से अध्यापक पात्रता परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक एग्जाम 13 एवं 14 जून को करवाया जायेगा।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET 2026 Exam) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ओर से एचटीईटी एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। वेबसाइट htet.eapplynow.com पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक हरियाणा टीईटी एग्जाम का आयोजन 13 एवं 14 जून 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

हरियाणा टीईटी परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन अपरान्ह 3 बजे से सायं 05:30 करवाया जायेगा। पेपर के अनुसार लेवल I (PRT), लेवल II (TGT) और लेवल III (PGT) के लिए ऑफिशियल तिथि एवं समय की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 8 से 10 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र आने के बाद ऑनलाइन ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे, डाक या अन्य किसी भी प्रकार से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जायेंगे।

एग्जाम पैटर्न

हरियाणा टीईटी परीक्षा के पेपर में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को 1 अंक प्रदान किया जाएगा। इस परीक्षा में किसी प्रकार की माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का जबाव दे सकते हैं।

लाइफ टाइम के लिए वैलिड रहेगा स्कोरकार्ड

सीटीईटी की तरह ही हरियाणा टीईटी एग्जाम का स्कोरकार्ड भी लाइफटाइम के लिए वैलिड रहेगा। हरियाणा बोर्ड की ओर से कटऑफ वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है जिसे प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही क्वालीफाई माने जायेंगे। जनरल, ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम कटऑफ 60 प्रतिशत और एससी एवं पीएच वर्ग के लिए 55 फीसदी तय किया गया है। जो अभ्यर्थी हरियाणा के बाहर के राज्य के निवासी हैं उन्हें एग्जाम में क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular