एस एस पी,इटावा ने पुलिस महानिदेशक जीआरपी व पुलिस
महानिरीक्षक,जीआरपी प्रयागराज को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया
इटावा। पुलिस महानिदेशक,राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी),उत्तर प्रदेश, लखनऊ श्री प्रकाश डी.एवं पुलिस महानिरीक्षक,जीआरपी,प्रयागराज एन. कोलांची के जनपद आगमन पर मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जीआरपी,रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ रेलवे सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उन्होंने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने,ट्रेनों पर पथराव की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम,रेलवे ट्रैक एवं अन्य रेलवे परिसंपत्तियों की सुरक्षा,रेलवे स्टेशनों एवं संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा जीआरपी,आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग,सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं यात्रियों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।बैठक के उपरांत पुलिस महानिदेशक जीआरपी एवं पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं प्राथमिकताओं की जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस महानिदेशक जीआरपी एवं पुलिस महानिरीक्षक,जीआरपी प्रयागराज को स्मृति-चिह्न(मोमेंटो)भेंट कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक जीआरपी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।





