आज लखनऊ के गोमती नगर में आई आई टी दिल्ली एल्युमिनस के द्वारा ग्रो इन स्टेप मोंटेसरी प्री स्कूल का उद्घाटन विश्वनाथ प्रसाद दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम लिमिटेड की उपस्थित में हुआ,अपने प्री स्कूल के बारे में बताते हुए नरेंद्र देव एवं आशीष सिंह ने बताया कि उनके इस प्री स्कूल में लाइव कैमरा एक्सेस , ऐज ऐपप्रोप्रिएट एक्टिविटीज ,इन हाउस किचेन,सेफ एंड सिक्योर एनवायरनमेंट को प्राथमिकता दी गई है, उन्होंने बताया कि वो अपने लोगो बिल्डिंग एस्पिरेशनल इंडिया को चरित्रार्थ करने के उद्देश्य से बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा को प्राथमिकता देते हैं, बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ के लिए उनमें नन्ही उम्र से ही लर्निंग बाय डूइंग क्रिएटिव आर्ट्स, म्यूजिक और ड्रामेटिक प्ले का प्रशिक्षण भी देंगे , उनके प्री स्कूल में अठारह से चौबीस माह उम्र वर्ग के बच्चों को ग्रोइन एक्सप्लोरर, दो से तीन वर्ष के बच्चों को ग्रोइन लर्नर्स वर्ग में तथा तीन से चार वर्ष के बच्चों को ग्रोइन इनोवेटर्स के वर्ग में रखा गया है, साथ ही उनके प्री स्कूल में बच्चों के लिए डे केयर की भी व्यवस्था रखी गई है ।





