Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHardoiहरदोई: एएसपी आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति,...

हरदोई: एएसपी आलोक राज नारायण को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति, एसपी ने लगाए रैंक प्रतीक चिह्न

हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद आलोक राज नारायण के अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर उन्हें विधिवत रैंक प्रतीक चिह्न (अशोक स्तंभ) लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि आलोक राज नारायण एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं मेहनती अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पदोन्नति के साथ उन्हें और अधिक जिम्मेदारियां मिली हैं, जिनका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

मोके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सहित अन्य राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने पदोन्नत अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular