Saturday, December 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurकार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : प्रदीप जैन...

कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : प्रदीप जैन आदित्य

अवधनामा संवाददाता

महरौनी के सपा नगर अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को बताया फर्जी
एसपी से की शिष्टाचार मुलाकात, कहा मामले की कराई जाए निष्पक्ष जांच, एसपी ने किया आश्वासन

ललितपुर। समाजवादी पार्टी महरौनी के नगराध्यक्ष पर पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसकी जानकारी होते ही झांसी ललितपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ललितपुर स्थित सपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने गठबंधन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हर उनके सुख-दुख में मजबूती से खड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीडऩ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तत्पश्चात वह सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह व कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश रजक व गठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक आवास पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक वार्ता करते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी महरौनी के नगराध्यक्ष प्रदीप साहू संभ्रांत व्यापारी हैं। वह साहू समाज महरौनी के अध्यक्ष भी हैं। उन पर सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर साजिश के तहत उन्हें व उनके बच्चों को गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह द्वारा पुलिस से की गई, तब जाकर उनके बच्चों को छोड़ा गया। वहीं महरौनी नगराध्यक्ष प्रदीप साहू को फर्जी तरीके से गांजा रखने की साजिश में जबरन गिरफ्तार कर लिया है। जो कि न्यायोचित नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए कर्मठ कार्यकर्ता को झूठे मामले में फंसाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री की बात को सुनते हुए एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, बंटी सरदार, एड. पुनीत देवलिया, नवनीत किलेदार, मकरंद किलेदार विक्की, उवेश खान, अंकित यादव, नेहा तिवारी, संजीव चौरसिया, मोहम्मद अनवर, अजय तोमर, रामदास श्रोती, बहादुर अहिरवार एड., विश्वनाथ पटेल, विक्रम सिंह बुंदेला नातीराजा, सुनील खजुरिया, मोंटी शुक्ला, हृदेश यादव मुखिया, हरी सिंह यादव, मनीष श्रीमाली, संजय जाटव, प्रमोद इमलिया, मूरत सिंह यादव, सुनील अहिरवार, गयाप्रसाद कश्यप, वीरेंद्र जैन रिंकू, पीलू जैन, पुष्पेंद्र चौहान, इरफान खान, राममूर्ति तिवारी, महेंद्र पनारी, उपेन्द्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular