Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeग्राम पंचायत सदस्य महासभा संगठन की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत सदस्य महासभा संगठन की बैठक आयोजित

अवधनामा संवाददाता
सूरतगंज बाराबंकी। ग्राम पंचायत सदस्य महासभा संगठन द्वारा विकास खण्ड सूरतगंज क्षेत्र के लालपुर करौता में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमें कई लोगों को पदाधिकारी व सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया।संगठन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा भी कि गई।इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने महासभा के पदाधिकारियों का माला पहनाकर व पुष्प भेंटकर कर स्वागत किया गया। उक्त बैठक में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और सदस्यों को जागरूक करते हुए संगठन को मजबूती की ओर ले जाने पर बल दिया गया।जिसमे ग्राम पंचायत में हो रहे भष्टाचार व सदस्यों के शोषण की रोकथाम के लिए जागरूक करने एवं ग्रामीण स्तर पर संगठन की ईकाई तैयार करने पर मंथन किया गया।इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के पदाधिकारियों सर्वसम्मति से पत्रकार सत्यवान पाल को ब्लाक मीडिया प्रभारी सूरतगंज व बद्री विशाल बाजपेई को ब्लॉक उपाध्यक्ष,चंद्रेश कुमार,समाईदीन आदि लोगों को ब्लॉक स्तरीय पदों पर मनोनीत किया गया।ग्राम अध्यक्ष नसरीन,सुन्दर लाल,मदन लाल,रामकुमार,भीमसेन, लवकुश,सुभाष चंद्र,विद्या प्रसाद, शब्बू  सहित दर्जनों लोगों को सदस्यता देकर नियुक्ति पत्र दिया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे,प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता दिलीप सिंह यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल,युवा प्रदेश सचिव राजकुमार रावत,अयोध्या मंडल मीडिया प्रभारी पी एन सिंह,शिवम मिश्रा,अमित सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular