गोण्डा। वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब मनोरंजन और वाटर एक्टिविटीज के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। गोण्डा शहर के उतरौला रोड मलारी बाजार में ‘आर.एस.एम वेब वैली वाटरपार्क एंड रिजॉर्ट’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। इसे देवीपाटन मंडल का इकलौता वाटर पार्क बताया जा रहा है। जहाँ पर स्लाइडर और झरने के साथ साउंड की फुल व्यवस्था की गई है। टिकट का रेट सोमवार से शनिवार तक टिकट का रेट RS 400 वही रविवार के दिन टिकट का रेट RS 500 रखा गया है। तीन फिट से कम ऊंचाई के बच्चों का टिकट नही लगेगा उद्घाटन के साथ ही युवाओं, बच्चों और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मलारी बाजार स्थित इस आधुनिक वाटर पार्क में मनोरंजन के लिए कई आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संचालक ब्रह्मदत्त मिश्रा ने बताया कि पार्क को परिवार और कपल्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हर प्वाइंट पे गार्ड की तैनाती की गई है।जहां सुरक्षित वातावरण में विभिन्न वाटर एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकेगा। वाटर पार्क का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। आज वाटर पार्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप मे सदर विधायक प्रतीक भूषण जी ने किया है। वही विशेष अतिथि के रूप मे डॉ आर एन पाण्डेय और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा डॉ सुजीत शुक्ला जिला पंचायत सदस्य मैन मिश्रा वा आदि लोग उपस्थित रहे।





