बांसी सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में आयोजित निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान और एनसीईआरटी संरेखित कक्षा चार की नई पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में जनपद के एआरपी तथा नवाचारी शिक्षकों ने भाग लिया, प्रशिक्षित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाता द्वारा सभी विकास खंड स्तर पर समस्त प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के नोडल श्रवण कुमार व सतीश कुमार धवन ने ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को बुनियादी साक्षरता, गणनात्मक दक्षता, अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान एवं एनसीईआरटी की नवीन पाठ्यपुस्तकों जो कि उत्तर प्रदेश के परिपेक्ष्य में संशोधन के साथ परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से चार तक और शैक्षिक संदर्शिकाओं का प्रशिक्षण दिया।
इस प्रशिक्षण में गणित शिक्षण हेतु जीआरआर, चार ब्लॉक मॉडल तथा कक्षा तीन की हिंदी की पाठ्य पुस्तक वीणा-एक व अंग्रेजी की संतूर के बारे बताया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्याम प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान भाषा, गणित के कौशल विकास, गतिविधि-आधारित शिक्षण एवं बाल केंद्रित शिक्षा पद्धति पर विशेषज्ञों द्वारा बताई गई विधियों को स्कूलों में अपनाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ प्रवक्ता लालजी कुमार पांडेय, अनिल कुमार मिश्र, रामचंद्र मौर्य ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई शिक्षण विधाओं को बच्चों तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर इस प्रशिक्षण को ससमय प्रारंभ करने का निर्देश दिया। सन्दर्भदाता एसआरजी अंशुमान सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव, ट्रेनर कल्पना व पुष्पेन्द्र कुमार, महेन्द्र यादव ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण का सफलता पूर्वक संचालन किया।
इस दौरान डायट प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस, धर्मेंद्र कुमार, डॉ प्रतिभा सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, फुरकान अहमद, सत्येंद्र सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, शिवम पाठक, बालगोविंद, अमित मणि, नरेंद्र यादव, संदीप द्विवेदी, विष्णु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।





