HomeUttar PradeshHardoiमेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, टॉपरों को मिले लैपटॉप और टैबलेट

मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, टॉपरों को मिले लैपटॉप और टैबलेट

सांडी (हरदोई)। ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज, तिराहा सांडी, हरदोई में शनिवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह ने कक्षा 12 के विद्यालय टॉपर एवं जनपद हरदोई की इंटरमीडिएट मेरिट सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाले जुनैद अहमद (94%) को लैपटॉप तथा कक्षा 10 के विद्यालय टॉपर सचिन यादव (91%) को टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक अरविंद सिंह ने कहा कि प्रतिभा को उचित मार्गदर्शन, अनुशासन और सम्मान मिलने पर ही वह नई ऊंचाइयों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि ए.पी.एस. परिवार भविष्य में भी मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता रहेगा, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य छात्रों से भी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन कर सफलता हासिल करने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानित छात्रों का उत्साहवर्धन किया। समारोह का वातावरण हर्ष और गौरव से भर उठा।
ए.पी.एस. पब्लिक इंटर कॉलेज, तिराहा सांडी, हरदोई शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभा सम्मान, संस्कार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular