Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeMarqueeफसल बीमा क्लेम न मिलने पर किसानों का हल्लाबोल, एडीएम को सौंपा...

फसल बीमा क्लेम न मिलने पर किसानों का हल्लाबोल, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए फसल बीमा राशि का भुगतान कराए जाने की उठाई मांग

महोबा। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों ने फसल बीमा की धनराशि का दस माह बीत जाने के बाद भी वितरण न किए के विरोध में कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बीमा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए फसल बीमा राशि का भुगतान कराए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि दैवीय आपदा के कारण जिले के मझलावारा, बसौरा, बरीपुरा, किराड़ी, मिरतला, करहराकला, रहेलिया आदि गांवों के किसानों को फसलों को भारी क्षति हुई है, जिस पर प्रदेश की सरकार ने कृषि निवेश के माध्मय से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, लेकिन संबन्धित बीमा कंपनी इफ्को टोकिया ने आज तक जिले के किसानों की बर्बाद हुई फसल बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किया।

बताया कि जहां एक ओर राज्य सरकार नुकसान को स्वीकार कर राहत प्रदान कर रही है, वहीं बीमा कंपनी उसी नुकसान को मानने से इंकार कर रही है। ज्ञापन में बताया कि असफल बुवाई वाले डहतमाफ, गंज, झिरसहेबा, महेवा आदि गांवों के संबन्ध में यह अत्यंत चिंताजनक है कि लगभग दस माह बीत जाने के बाद भी किसानों को फसल बीमा की धनराशि नहीं मिली, जबकि नियमानुसार यह भुगतान तीन माह के भीतर किया जाना अनिवार्य है।

बताया कि बीमा क्लेम न मिलने से किसानों को आर्थिक तंगी से जूझना के साथ परिवार का भरण पोषण करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। जिले के सैकड़ों ग्रामों में या तो क्लेम का भगतान नहीं किया और जहां किया गया वहां नाम मात्र का फसल बीमा भुगतान किसानों को मिला है।

किसानों ने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान लेते हुए संबन्धित बीमा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए फसल बीमा राशि का भुगतान कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोहर सिंह, अनिल, नंदराम, सुरेश कुमार, रामकुमार राजपूत सहित तमाम गांव के किसान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular