हमीरपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस विभाग में कहार पद पर कार्यरत दिवंगत कर्मचारी विजय के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। यह सहायता बैंक ऑफ बड़ौदा एवं पुलिस विभाग के सहयोग से पीएसपी योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता को सराहनीय पहल बताते हुए बैंक प्रबंधन का आभार जताया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सहित बैंक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।





