Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeसरकार की गलत नीतियों से आज हर व्यक्ति 31 हजार रुपए का...

सरकार की गलत नीतियों से आज हर व्यक्ति 31 हजार रुपए का कर्जदार बना गया

हालात बदलने के लिए सरकार बदलो: चंद्रशेखर आजाद

आसपा सरकार बनने पर भूमिहीनों को भूमि दी जाएगी

अमरोहा। अमरोहा के गांव जलालपुर घना में श्रद्धेय चंद्रपाल सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा ये सरकार राष्ट्रीयकरण की विरोधी है जो रोजगार योजनाएं चल रही थी उन्हें भी छिनने का काम किया है। सरकार की गलत नीतियों से आज हर व्यक्ति 31 हजार रुपए का कर्जदार बन गया है ।

राजस्थान में अरावली की पहाड़ियों का अस्तित्व खत्म किया जा रहा जबकि वो देश की रक्षक है। गर्म हवाओ को रोकती है वर्षा में सहायक है । अरावली की पहाड़ियों को खत्म करके खनन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने रोजगार खत्म कर दिए है । यदि आप सब प्रदेश एवं देश का विकास चाहते है तो ऐसी सरकार को बदल डालो 2027 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनाओ।

प्रदेश आज बाबा की मूर्तियों प्रतिमाओं की रख रखाव की बात कर रही है अच्छा होता प्रदेश सरकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की नीतियों से भी जुड़ती । सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस सरकार में दबाई तक भी नकली आ गई है रोजगार और नौकरियां खत्म की जा रही है। ये हालात बदलने के लिए आपको सरकार बदलनी होगी। 2027 में आजाद समाज पार्टी की सरकार बनानी होगी। तभी पुरानी पेंशन बाहल होगी ।

ये गूंगी बहरी सरकार कुछ करने वाली नहीं है। निजीकरण में सब बेच दिया है सरकार का जवाब आंखों से आंख मिलाकर देना होगा। ये सरकार संविधान को कुचलना चाहती है। हम ऐसी सरकार को खुली चेतावनी देते है यदि सरकार ने संविधान की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो हम संविधान को मानने वाली बाबा साहब की ओलादे चुप नहीं बैठेंगे।

भीड़ से भरे खचाखच मैदान को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा हमारी सरकार बनने पर रोजगार मिलेगा किसानों को गन्ने का वाजिब मूल्य दिया जाएगा पेमैंट समय पर होगा। जिन के पास भूमि नहीं है उन्हें भूमि दी जाएगी। आज किसान उर्वरक की भारी किल्लत से जूझ रहा है।

अधिकार एवं हक कभी मांगने से नहीं मिलते अपने हकों के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। ये वो जनसमूह है जो अपने महापुरुषों के रास्ते पर चलकर अपने हकों को लेकर रहेंगे । ज्योतिबा फुले नगर का नाम बदलकर फिर अमरोहा कर दिया । जिन लोगों ने आपके महापुरुषों के नाम पर रखा नाम बदल दिया हो उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि स्थल अम्बेडकर पहुंचते ही सबसे पहले सांसद चंद्रशेखर आजाद ने तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब को नमन किया। उसके बाद श्रद्धेय चंद्रपाल सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम के आयोजक पुष्पेंद्र राणा ने श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी आगुंतकों का आभार प्रकट किया ।श्रद्धांजलि सभा से पूर्व बौद्ध भिक्षु भंंते प्रज्ञा बोधि भारत जी एवं बौद्ध भिक्षु भंते रतनदीप जी ने बौद्ध धर्म से श्रद्धांजलि सभा को शुरू किया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी हरिसिंह मौर्य, राजकुमार अरुण, तेलीपुरा के प्रधान अमरजीत सिंह,डॉ० शीशपाल सिंह , रमेश गंधर्व, बाबू शराफत अली, विजय पुष्कर, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार,देवेंद्र बेसला , उस्मान सेवी, नासिर एडवोकेट, डॉ० आई खान, डॉ० महेंद्र सिंह, सोमेंद्र सिंह, सोबिन्दर सिंह नबाबपुरा, किशोर प्रधान,निर्देश सिंह, माशूक अली, मो रियासत सेदपुर, चंद्रपाल सिंह खेड़ी, प्रशांत सागर, प्रशांत अंबेडकर, मोनू सागर , मोनू शबाजपुरिया, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजब सिंह एडवोकेट, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट, फिरोज पाशा, श्रीमति मुनेश राणा, कौशल्या गौतम, कनक भारती, सपना राणा, सरदार मुनेंद्र सिंह राणा। भूमि राणा, कादर आफाक, उस्मान अली, राजपाल कश्यप, राजपाल सिंह यादव, सहित भारी संख्या में क्षेत्र के प्रधान गणमान्य लोग, आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शेर सिंह बौद्ध ने किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular