Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeजिलाधिकारी गोण्डा एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना छपिया क्षेत्र में नव-निर्मित...

जिलाधिकारी गोण्डा एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा थाना छपिया क्षेत्र में नव-निर्मित श्री स्वामी नारायण पुलिस चौकी का किया गया उद्घाटन।

गोण्डा। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना छपिया क्षेत्रांतर्गत श्री नर नारायण मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान नव-निर्मित स्वामी नारायण पुलिस चौकी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि नई पुलिस चौकी के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस की पहुँच और अधिक सशक्त होगी तथा आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सकेगी । उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है । पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस नई चौकी के संचालन से अपराध नियंत्रण, गश्त व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।

उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण करें। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना छपिया परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पुलिस मेस का भी उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने मेस का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक दक्षता एवं मनोयोग से कर सकें। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती तनवी जायसवाल, क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल, थाना प्रभारी छपिया सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular