HomeUttar PradeshAzamgarhपूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की Z श्रेणी सुरक्षा की उठी मांग

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की Z श्रेणी सुरक्षा की उठी मांग

आजमगढ़। आजाद अधिकार सेना ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस (IPS) अधिकारी अमिताभ ठाकुर की जान को खतरा बताते हुए उनके लिए ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर गृह मंत्रालय और शासन-प्रशासन को संबोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पीयूष चावला को सौंपा।

संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि अमिताभ ठाकुर लंबे समय से भ्रष्टाचार, माफिया तंत्र और प्रशासनिक अनियमितताओं के खिलाफ मुखर रहे हैं। इस वजह से कई प्रभावशाली और असामाजिक तत्व उनके विरोधी बन गए हैं, जिससे उनके जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते उन्हें लगातार देश भर में रैलियां, जनसभाएं और दौरे करने पड़ते हैं, जहां उनकी सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हो सकती है।

ऐसे में संगठन की मांग है कि अमिताभ ठाकुर की सुरक्षा का तत्काल उच्चस्तरीय थ्रेट असेसमेंट (खतरा मूल्यांकन) कराया जाए। नियमित ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मंजूर होने तक अंतरिम राहत के रूप में उन्हें सशस्त्र सुरक्षा कर्मी और एस्कॉर्ट की सुविधा दी जाए। उनके आवास, कार्यालय और देशव्यापी दौरों के दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इस दौरान सुनील चौधरी, रोहित विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, विकास, सूरज, रामरतन विश्वकर्मा, रामनयन, नीरज शर्मा, सन्नी, अंकित आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular