HomeEntertainmentअंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देख छिड़ी बहस

अंजलि अरोड़ा को माता सीता के किरदार में देख छिड़ी बहस

मुंबई। सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके नए किरदार को लेकर है। आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

अंजलि को माता सीता के रूप में देखकर जहां कुछ लोगों ने उत्सुकता जताई, वहीं कई यूजर्स ने उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर कुछ तीखे और व्यंग्यात्मक कमेंट भी देखने को मिले। एक यूजर ने लिखा, ‘सीता के रोल में सूर्पनखा’, जबकि अन्य लोगों ने भी इस चयन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

हालांकि, अंजलि अरोड़ा के इस नए अवतार ने फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में ला दिया है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि पर्दे पर अंजलि का यह किरदार दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular