HomeEntertainmentपवित्रा गौड़ा क्यों चर्चा में आईं? मर्डर केस के बीच पूर्व पति...

पवित्रा गौड़ा क्यों चर्चा में आईं? मर्डर केस के बीच पूर्व पति को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

मुंबई। कन्नड़ अभिनेता दर्शन से जुड़े चर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड की आरोपी पवित्रा गौड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा की वजह उनके पूर्व पति संजय सिंह को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पवित्रा गौड़ा के पूर्व पति संजय सिंह का कुछ महीने पहले राजस्थान में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से लीवर संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। अब यह जानकारी सामने आने के बाद पवित्रा गौड़ा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पवित्रा गौड़ा पहले से ही रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी हैं। इस मामले में अभिनेता दर्शन समेत कई लोग आरोपों का सामना कर रहे हैं और केस की सुनवाई लगातार आगे बढ़ रही है। हाल के दिनों में एक सह-आरोपी के सरकारी गवाह बनने की प्रक्रिया ने भी मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular