लखनऊ में बैंक अधिकारी पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति की मौत

0
345

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी बैंक अधिकारी पत्नी की हत्या करने के बाद अपनी बहन की भी जान ले ली और बाद में उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल पर एक संदेश मिलने की बात भी सामने आई है, जिसमें उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। पुलिस इस संदेश समेत अन्य डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि मृतका लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक निजी बैंक में कार्यरत थीं। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित स्थानों से साक्ष्य जुटाए और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here