बर्डपुर सिद्धार्थनगर। साइबर जागरुकता/डिजिटल वॉरियर कार्यशाला बुधवार को आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर में साइबर सेल द्वारा आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा “साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को रोहित कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना मय टीम व अरविन्द कुमार मौर्या प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मय टीम द्वारा आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर सिद्धार्थनगर में साइबर जागरुकता / डिजिटल वॉरियर सुरक्षा मे विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें साइबर अपराध से बचने हेतु जागरुक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1930′ व साइबर क्राइम वेबसाइट ww.cybercrime.gov.in व अन्य साइबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक, अरविन्द कुमार मौर्या प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम, विद्यालय की प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय संचालक नितेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय, अतुल चौबे साइबर क्राइम, दिलीप कुमार द्विवेदी साइबर क्राइम, प्रदीप कुशवाहा सहित उमेश यादव, शोभनाथ यादव, संतोष कुमार यादव, संदीप् राव, शशि जायसवाल, रुचि उपाध्याय, रीता जायसवाल, श्वेता पटवा, बिंदु विश्वकर्मा, अन्नू जायसवाल, रूबीना खातून, प्रेमलता पासवान, सरिता जायसवाल, संगीता मौर्य, चंद्रवती देवी व अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।