Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeबोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार

बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार

सदन से महिला सदस्य रही नदारत’ प्रतिनिधियों ने किया बैठक का बहिष्कार

महोबा चरखारी । मेला गोवर्धन्नाथ आयोजन के लिए प्रस्तावित बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गयी जिसमें बैठक में आय व्यय का ब्यौरा रखे जाने के बाद अन्य व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत न किए जाने तथा बिजली के उपकरणों की खरीद की जानकारी न दिए जाने से सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

बताते चलें कि मेला गोवर्धन्नाथ जू के आयोजन के लिए प्रस्तावित आय व्यय के संबंध में आवश्यक बैठक पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष मंजू कुशवाहा की अध्यक्षता में शुरू हुई और जैसे ही सदस्यों को आय–व्यय का एकमुश्त ब्यौरा दिया गया उससे सदस्य भड़क गए तथा अन्य व्यय के नाम पर हुए 6 लाख रूपया खर्चा का सम्पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी दिखाई दी।

पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर रोशनी का समुचित प्रबन्ध न होने पर भी सदस्यों में नाराजगी दिखी तथा सभासद शीलू महाराज ने विद्युत उपकरण खरीद का ब्यौरा मांगे जाने पर भी ब्यौरा उपलब्ध नहीं किया गया जिस पर सदस्यों ने हंगामा करते हुए बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार कर दिया।

हालांकि इस बहिष्कार के दौरान महिला सदस्य सदन से नदारत रहीं और प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सदस्यों ने ही बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासद सुरेन्द्र प्रताप सिंह परमार ने कहा कि पालिका द्वारा किसी भी आयोजन पर होने वाले व्यय के पूर्व धन स्वीकृत तो कराया जाता है लेकिन व्यय का ब्यौरा दिए जाने में कोताही बरती जाती है जिसको लेकर सदस्यों में नाराजगी है जो जायज भी है।

बैठक में ईओ समरजीत’ वरिष्ठ लिपिक अय्यूब खां’ लिपिक संजीत कुमार’ सौरभ सक्सेना’ सदस्य राम महाराज’ मुस्तफा खान’ शशिकान्त तिवारी’ पियूष खरे’ प्रतिनिध सुशील द्विवेदी अरूण कुमार’ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular