Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeMuslim Worldकानपुर के शहर काज़ी मौलाना आलम रज़ा नूरी के निधन पर मौलाना...

कानपुर के शहर काज़ी मौलाना आलम रज़ा नूरी के निधन पर मौलाना कल्बे जवाद नकवी का शोक संदेश

लखनऊ,12  नवंबर : मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी, महासचिव, मजलिसे उलेमा-ए-हिंद ने कानपुर के शहर काज़ी मौलाना आलम रज़ा नूरी के निधन पर ग़म का इज़हार किया और उनके परिवार को ताज़ियत व तसलियत पेश की। मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने शोक संदेश में कहा कि मौलाना आलम रज़ा नूरी मुसलमानों में एकता के लिये समर्पित और मिल्ल्त के प्रति सहानुभूति रखने वाले इंसान थे। उन्होंने हमेशा शिया और सुन्नी एकता के लिए प्रयास किये और कौम को एकजुट रखने के लिए अंत तक काम किया। उनकी सामाजिक और धार्मिक सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता है। हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि वह उन्की मग़फिरत करे और उनके दरजात में इज़ाफा करे।
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने मौलाना मरहूम के परिवार की सेवा में संवेदना व्यक्त की और उनकी कौमी सेवाओं को बेमिसाल करार दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular