Tuesday, June 2, 2026
spot_img
HomeItawaसिटी मजिस्ट्रेट ने नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक को दिलाई शपथ

सिटी मजिस्ट्रेट ने नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक को दिलाई शपथ

इटावा। नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर ने सोमवार को उर्दू मोहल्ला वार्ड के उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक को शपथ ग्रहण कराई।इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर ने कहा कि मुझे आशा और विश्वास है कि शफी अहमद चेयरमैन,ईओ,सभासदों व कर्मचारियों के साथ मिलकर विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।ईओ सन्तोष कुमार मिश्रा ने पालिका परिवार की ओर से शफी अहमद को बधाई देते हुए आशा जताई कि शफी अहमद नगर पालिका के विकास कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे।अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि शफी अहमद सबके साथ मिलकर पालिका को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।हम वादा करते हैं कि उर्दू मोहल्ला वार्ड में जो भी जनहित की समस्या होगी उसका वरीयता से समाधान करेंगे।निर्विरोध नवनिर्वाचित सभासद शफी अहमद बालक ने कहा शहर के विकास में वह चेयरमैन,ईओ व सभासदों के साथ मिलकर काम करेंगे।

उर्दू मोहल्ला वार्ड में दो वर्ष से कोई काम नही हुआ है अब हम चेयरमैन व ईओ के सहयोग से वार्ड की समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास करेंगे।नगर पालिका की चेयरमैन ज्योति गुप्ता,ईओ सन्तोष कुमार मिश्रा,सभासदो सहित शहर के गणमान्य लोगों ने सभासद शफी अहमद का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अवनीश पांडेय ने किया।विदित हो कि शफी अहमद बालक ने 31 वर्ष बाद दूसरी बार सभासद की शपथ ली।उन्हें सभासदी का काफी पुराना अनुभव भी है।इस अवसर पर सभासद लीलावती राजपूत, मो.इकबाल,अरविंद यादव,पूर्व सभासद शफीक मस्त खां,यदुवीर सिंह यादव, राजेश कुमार,हाजी गुडडू मंसूरी,मोहम्मद अलताफ,हाजी नईम मंसूरी,हाजी लड्डन मंसूरी,हाजी जमीर उल्ला,अनीस मंसूरी, अब्दुल जब्बार राइन,हाजी हबीब मंसूरी,तनवीर अहमद,परवेज अख्तर, समी कुरैशी,जफर हुसैन,अंसार अहमद अंसारी, इंतजार अहमद,अनवार अहमद,शाहनवाज आलम,शावेज़ नक़वी सहित शहर व वार्ड के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular