Tuesday, June 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhजनगणना में 'शून्य' दिखाए जाने पर गोंड समाज का फूटा गुस्सा, आंदोलन...

जनगणना में ‘शून्य’ दिखाए जाने पर गोंड समाज का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

आजमगढ़। आगामी जनगणना में गोंड अनुसूचित जनजाति (ST) समाज को ‘शून्य’ और ‘अन्य’ श्रेणी में दिखाए जाने के खिलाफ समाज का गुस्सा फूट पड़ा है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और गोंड युवा छात्र संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड व जिला उपाध्यक्ष नंदलाल गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड ने प्रशासनिक रवैये पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अधिकारी यह बेतुका तर्क दे रहे हैं कि आजमगढ़ में गोंड समाज के लोग ही नहीं हैं, जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में 13,000 से अधिक गोंड आबादी दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्व-जनगणना के दौरान जब लोग अपनी जाति ‘अनुसूचित जनजाति’ दर्ज करा रहे हैं, तो प्रगणक मनमानी करते हुए उसे ‘अन्य’ श्रेणी में डाल रहे हैं। यह भारत सरकार के पोर्टल नियमों और राष्ट्रपति की राजाज्ञा का खुला उल्लंघन है।

संगठन ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रगणकों की इस मनमानी को तुरंत रोककर गोंड समाज को ‘ST’ श्रेणी में दर्ज नहीं किया गया, तो मोर्चा के सभी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सभी पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा देंगे और कलेक्ट्रेट पर उग्र महा-आंदोलन शुरू करेंगे। इस दौरान शांति गोंड, निशा गोंड, सुभावती गोंड, संगीता गोंड, उर्मिला गोंड, खुशी गोंड, उदित नारायण, अविनाश, काली प्रसाद, कुलदीप, योगेश, सोनू, भूपेश, संजय, संदीप, इंद्रदेव, राजकुमार, राजन, हरिनाथ, स्वामी लाल, विमल, संतलाल आदि गोंड समाज के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular