इटावा। कचहरी/न्यायालय परिसर में, पुरुषोत्तम माह,बड़े मंगल के अवसर पर अधिवक्ता परिषद् इटावा के तत्वाधान में शरबत वितरण किया गया।शुरुआत डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी,अधिवक्ता परिषद् अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, डीजीसी क्राइम शिव कुमार शुक्ला, महामंत्री नितिन तिवारी ने संयुक्त रूप से कचहरी में अधिवक्ताओं,वादकारियों, कर्मचारियों,आम जन मानस को शरबत वितरण करते हुए की।शरबत वितरण में पूरे अधिवक्ता परिवार ने अपने पूर्ण मनोयोग,सेवा भाव के चलते कचहरी में आने जाने वाले सभी लोगो को प्रेमपूर्वक ,गले लगाते हुए मीठा जल पिलाकर सेवा की।इस भीषण गर्मी के चलते, शरबत पीने वाले सभी लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की।
इस के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम किशोर बाजपेई,अवधेश कुमार तिवारी,समाजसेवी श्याम चौधरी,एमपी तोमर,एडीजीसी देवेंद्र तिवारी,अजीत तोमर,योगेंद्र परिहार,रमाकांत चतुर्वेदी, कौशलेंद्र तोमर,तरुण शुक्ला,अनुराग दुबे,शैलेंद्र राठौर,संजीव चतुर्वेदी,आशीष तिवारी,एडवोकेट सुबोध राजपूत,एड० आदित्य मोहन शर्मा,प्रमोद राजपूत, अमित तिवारी,श्याम सिंह यादव,कमल माथुर,श्रवणजैन,निखिल अग्रवाल,राजुल शुक्ला,जयंत बौद्ध,राकेश वर्मा,सुभाष राजपूत,नेहा सिंह, निधि पाल,ज्योतिराव दुबे,श्वेता शर्मा,साधना,अनुराधा,रंजना तिवारी,अभिषेक तिवारी,तुषार गुप्ता,लव राजपूत,विवेक राजपूत,अंकुर यादव, विनीत दीक्षित,अनिल यादव,हुकुम सिंह, रवि बघेल,नवीन राजपूत,सनी यादव, नीलेश पाल,अवधेश कुमार,उमेश कुशवाहा,प्रवेश शर्मा,राजू यादव सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।





