बच्चों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ

0
284

इटावा। जनपदीय मलखम्म प्रतियोगिता का आयोजन श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर के प्रांगण में आयोजित हुआ।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र नाथ चौधरी व प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर जनपद के क्रीड़ा सचिव हिमांशु के देखरेख में प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुआ जिसमें श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर,श्री जोधा सिंह इंटर कॉलेज हरकुपुर,राजकीय इंटर कॉलेज सिंडौस, श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया,जन सहयोगी इंटर कॉलेज पृथ्वीपुर के छात्रों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।जिसमें श्री जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बुआपुर और श्री जोधा सिंह इंटर कॉलेज हरकुपर के बच्चों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

प्रतियोगिता के प्रमुख निर्णायकक्षके रूप में मनोज यादव खड़कपुर सरैया,विमल यादव पृथ्वीपुर,जयप्रकाश,शिवपूजन हरखपुर उपस्थित रहे।इस अवसर पर शैलेश,अतुल,पंकज,शांतनु,सिद्धार्थ, श्रीमती गीता,श्रीमती नीलम,श्री पुष्पेंद्र आदि का विशेष योगदान रहा। संचालन की भूमिका/आयोजन की भूमिका में मनोज कुमार यादव का योगदान रहा।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here