भगवत प्रसाद मेमोरियल सात पॉइंट्स और एक इनिंग से जीत गई

0
311

आज प्रातः10:00 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह होगा

इटावा। सीबीएसई क्लस्टर 4 ईस्ट जोन बॉयज एंड गर्ल्स खो-खो मैच के दौरान प्रथम मैच भगवत प्रसाद मेमोरियल वर्सिज डॉ वीएस एजुकेशनल अकैडमी के मध्य खेला गया जिसमें भगवत प्रसाद मेमोरियल सात पॉइंट्स और एक इनिंग से जीत गई।मैच नंबर दो संत विवेकानंद वर्सेस एलपीएस साउथ सिटी लखनऊ के बीच खेला गया जिसमें संत विवेकानंद 17 पॉइंट और एक इनिंग से जीत गई।

मैच नंबर 3 चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल वर्सेस भगवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें भगवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल ग्यारह पॉइंट एक इनिंग से जीत गई।फाइनल मैच भगवत प्रसाद मेमोरियल वर्सेस एलपीएस साउथ सिटी लखनऊ के मध्य खेला जाएगा।अंडर 17 गर्ल्स में पहला मैच सेंट क्लेयर्स लखनऊ वर्सेस सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें सेंट प्लेयर्स लखनऊ ने मैच जीता।

दूसरा मैच पंडित बाबूराम पांडे स्कूल वर्सेस सेंट मैरी इटावा के मध्य खेला गया जिसमें सेंट मैरी इटावा 6 पॉइंट से जीता।तीसरा मैच कन्नौज पब्लिक स्कूल वर्सेस सेंट्रल पब्लिक स्कूल लखनऊ के बीच खेला गया।जिसमें सेंट्रल पब्लिक स्कूल लखनऊ 2 पॉइंट और एक एनिंग से जीत गया।चौथा मैच सेंट प्लेयर्स लखनऊ बनाम सेंट मैरिज इटावा के बीच खेला गया। जिसमें सेंट क्लेयर्स लखनऊ एक पॉइंट से जीत गया।

अगला मैच सेंट्रल पब्लिक स्कूल लखनऊ वर्सेस श्री बृजलाल मेमोरियल रायबरेली के बीच खेला गया।जिसमें श्री बृजलाल मेमोरियल रायबरेली 3 पॉइंट और एक इनिंग से जीता है।फाइनल मैच सेंड क्लेयर्स लखनऊ वर्सेस सेंट बृजलाल मेमोरियल रायबरेली के बीच खेला जाएगा।सभी मैच सीबीएसई ऑब्जर्वर श्री आदिल की देखरेख में केकेएफआई द्वारा उपलब्ध कराए गए 20 टेक्निकल ऑफिशल्स की मौजूदगी में कराए गए। निदेशक प्रधानाचार्य डॉक्टर कैलाश चंद यादव सभी मैचेस के दौरान ग्राउंड पर उपलब्ध रहे और सभी खिलाड़ियों व कोच का उत्साह वर्धन करते नजर आए।

आज 24 अगस्त को प्रातः10:00 बजे पुरस्कार वितरण समारोह है।सभी से अपील है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों को शुभाशीष प्रदान करें।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here