सर्वाधिक बूथ कमेटी बनाने वाले का होगा सम्मान
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कि मासिक बैठक कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कमलापति त्रिपाठी कि जयंती पर जिलाध्यक्ष दयाराम रजक ने कहा कि उनके कर्यकाल में प्रदेश ने विकास किया तथा उनके प्रयास से प्रदेश मे बिजली कारखाने, सड़कों के निर्माण तथा प्रदेश में किसानों की सिंचाई के लिए बड़े-बड़े बांधों का निर्माण किया गया।
उनके प्रदेश मे किया गए विकास कार्य को हमेशा याद किया जायेगा। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। बैठक में संगठन सृजन को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिये कि वह अपने अपने मण्डल की बूथ कमेटी को अति शीघ्र बनाकर भेजे। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता शीघ्र ही अपने अपने बूथ की कमेटी बना कर अपने अपने प्रभारियों को दे दें, जिससे शीघ्र ही जिला से बूथ तक संगठन तैयार हो सके।
कहा गया कि जो भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों की कमेटी ज्यादा से ज्यादा बनाकर देगा उसका जिला और प्रदेश कार्यालय मे सम्मान किया जायेगा। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत ने किया। बैठक में रफीक अली, दरयाव सिंह, गजेंद्र सिंह, खलकसिंह राजपूत, रामदेवी विश्वकर्मा, सीताराम राय, मोनू रजक, उदलसिंह चंदेल, रामसिंह यादव, हरदेवसिंह राजपूत, दीपक रायकवार, बहादुर सिंह, जगन्नाथ, मनोहरलाल अहिरवार, संतोष पाल, शाकिर, महेश चंद्र, असलम खान आदि उपस्थित थे।





