Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeHealthसावधान! शरीर में विटामिन-डी की कमी से जा सकती है आंखों की...

सावधान! शरीर में विटामिन-डी की कमी से जा सकती है आंखों की रोशनी, इस तरह करें बचाव

विटामिन-डी हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण विटामिन है जो हड्डियों को मजबूत करने और इम्यून सिस्टम को सुधारने में मदद करता है। भारत में 70% से 100% लोगों में इसकी कमी पाई जाती है। शरीर में इसकी कमी कई समस्याओं का कारण बनती है और अंधापन इन्हीं में से एक है।

विटामिन-डी जरूरी विटामिन्स में से एक है, जो हमारे शरीर में कई सारे जरूरी काम करता है। यह हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। यह एक ऐसा विटामिन है, जो सूरज से रोशनी से नेचुरली हमें मिलता है, लेकिन बावजूद इसके भारत में इसकी कमी बेहद आम है।

यहां करीब 70% से 100% आबादी इस जरूरी विटामिन की कमी से जूझ रही है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि शरीर में इस विटामिन की कमी से हड्डियां कमजोर होती है या मूड प्रभावित होता है, लेकिन शोध बताते हैं कि शरीर में विटामिन-डी का बहुत ज्यादा कम लेवल आंखों की समस्याओं का कारण भी बन सकता है। कुछ मामलों में तो परमानेंट विजन लॉस भी हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे विजन लॉस का कारण बनती है विटामिन-डी की कमी-

आंखों को कैसे प्रभावित करती है विटामिन-डी की कमी

यह सुनने भले ही अजीब है, लेकिन सिर्फ विटामिन डी की कमी से अंधापन होना सामान्य है, लेकिन इसे अक्सर अनदेखा किया जाता है। लंबे समय तक इसकी अनदेखी से गंभीर आंखों की समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन डी सूजन को कम करने, रेटिना में हेल्दी ब्लड वेसल्स को बनाए रखने और आंखों के टिश्यूज में सेल रिजनरेशन में मदद करता है।

ऐसे में शरीर में इसका बहुत कम लेवल होने से डायबिटिक रेटिनोपैथी, उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन (एएमडी), यूवाइटिस (आंखों के अंदर सूजन) और ड्राई आई डिजीज का खतरा काफी बढ़ जाता है। विशेष रूप से डायबिटिक रेटिनोपैथी में, विटामिन डी की कमी रेटिना में छोटी ब्लड वेसल को होने वाले नुकसान को बढ़ा देती है। समय के साथ, इसे इलाज न मिलने से डायबिटिक रेटिनोपैथी अंधेपन का कारण बन सकती है।

कैसे पता करें कि कम हो गया है विटामिन-डी

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर कुछ खास लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों की समय रहते पहचान कर ली जाए, तो इसे पूरा करने में मदद मिलती है। आप निम्न लक्षणों से इसकी कमी की पहचान कर सकते हैं-

  • हड्डियों का गलत विकास पैटर्न
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • हड्डियों में दर्द
  • जोड़ों में विकृति
  • थकान
  • मांसपेशियों में दर्द या ऐंठन
  • मूड स्विंग्स, जैसे डिप्रेशन

कैसे दूर करें इसकी कमी

यह तो आप जान ही गए है कि शरीर में विटामिन-डी की कमी काफी गंभीर हो सकती है। इसलिए समय रहते इसकी कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप विटामिन-डी रिच फूड्स खा सकते हैं और धूप की मदद से सीधा विटामिन भी ले सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग सप्लीमेंट्स की मदद से भी इसकी कमी को पूरा करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular