‘कंगना रनौत को थप्पड़ मार देना’, कांग्रेस नेता का विवादित बयान; एक्ट्रेस बोली- ‘कोई रोक नहीं सकता’

0
406

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलगिरी ने कंगना रनौत के खिलाफ विवादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि यदि कंगना दक्षिण भारत आएं तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए। कंगना ने इस बयान का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें भारत में कहीं भी जाने का अधिकार है और कोई उन्हें रोक नहीं सकता।

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कंगना रनौत को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अघर कंगना रनौत दक्षिण भारत के किसी राज्य में आएं, तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए। अब उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है।

खुद कंगना ने उन्हें इसका जवाब दिया है। कंगना ने कहा कि वह भारत में जहां चाहें, वहां जा सकती हैं और कोई उन्हें रोक नहीं सकता। कंगना ने कहा कि अगर मुझे नफरत करने वाले लोग हैं, तो मुझे प्यार करने वाले लोग भी हैं। इस विवाद की शुरुआत तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलगिरी के एक बयान से हुई थी।

केएस अलगिरी ने दिया बयान

केएस अलगिरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि ‘कल 10-15 किसान मेरे पास आए और बताया कि कंगना रनौत ने कहा है कि किसान महिलाएं कमजोर जमीन पर काम करती हैं।’ अलगिरी ने कहा कि एक रिपोर्टर ने उनसे कहा कि भले ही वे खेतों में काम करती हैं, लेकिन वे बेहद मेहनती और बहादुर है और कुछ भी कर सकती हैं।

केएस अलगिरी ने आगे कहा, ‘इस पर कंगना ने जवाब दिया कि अगर उन्हें 100 रुपये दिए जाएं, तो वे कहीं भी जा सकती हैं। मैं ये सब सुनकर हैरान था। ये महिला सांसद है, लेकिन किसान महिलाओं की आलोचना कर रही है। वे महिलाएं ग्रामीण भारत से आती हैं।’

इसके बाद अलगिरी ने कहा कि कंगना रनौत कुछ महीने पहले एयरपोर्ट गई थीं, तो एक महिला सुरक्षाकर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा था। मैंने किसानों को कहा है कि अगर वह हमारे इलाके में आती हैं, तो आप वहीं करें, जो एयरपोर्ट पर महिला सुरक्षाकर्मी ने किया था। तभी वह अपनी गलती सुधार पाएंगी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here