Friday, May 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeएक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर संस्कारों की अमर परंपरा...

एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर संस्कारों की अमर परंपरा से जोड़ने का दिया संदेश

मां जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं, उनके नाम पर लगाया गया पौधा देगा संजीवनी : सांसद

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद अंतर्गत तिलकनगर वार्ड पकड़ी स्थित नगर पालिका के पार्क में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों की अमर परंपरा को जोड़ने का संदेश दिया।

इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मां जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं, उनके नाम पर लगाया गया पौधा न केवल पर्यावरण को संजीवनी देगा बल्कि हमें यह भी याद दिलाएगा कि हमें अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भी विशेष अवसरों पर पौधरोपण करें और उसकी देखभाल को जिम्मेदारी बनाएं। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि हर नागरिक यदि साल में कम से कम एक पौधा लगाए और उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह सींचे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली भरा जीवन मिल सकता है।

इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, नेहरू युवा केंद्र की पूर्व जिला समन्वयक साधना श्रीवास्तव, सभासद फतेह बहादुर सिंह, शिव कुमार जायसवाल, जहीर सिद्दीकी, सभासद अनीता त्रिपाठी के प्रतिनिधि कृपाशंकर त्रिपाठी, उदयशंकर त्रिपाठी, देवानंद श्रीवास्तव समेत लाल आनंद प्रकाश, केसी श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, मोहित, विजय श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, दयाशंकर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular