मेरठ जिले में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण की घटना पर बसपा ने की तीखी निंदा

0
136

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण की घटना की बहुजन समाज पार्टी ने तीखी निंदा की है। उत्तर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बसपा सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर दिए गए बयान में कहा है कि यूपी में मेरठ के सरधना थाना अन्तर्गत दलित माँ की हुई हत्या तथा बेटी के अपहरण की ताज़ा घटना अति-दुखद, शर्मनाक एवं चिन्तनीय।

महिलाओं की इज़्ज़त-आबरू से खिलवाड़ और फिर हत्या आदि की घटनाओं को सरकार पूरी गंभीरता से लेकर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख़्त कार्रवाई करे ताकि आपराधिक तत्वों को ऐसे घृणित कार्यों से आगे रोका जा सके। सरकार ख़ासकर महिला सुरक्षा के मामले में समुचित ध्यान दे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here