लोटन सिद्धार्थनगर। आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी लोटन मण्डल की बैठक लोटन बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों संगठनात्मक गतिविधियों तथा डिजिटल लर्निंग अभियान की समीक्षा की गई।मुख्य अतिथि जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी बजरंगी वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी बात पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण एवं परीक्षण अवश्य पूरा करे।मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार शुक्ल ने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण एवं परीक्षण शीघ्र पूरा करने तथा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में रामनेवास यादव,राम नारायण,प्रतीमा वर्मा,पूनम जयसवाल, सतीश वर्मा, रुद्र नारायण पांडेय,बब्लू पांडेय, सूरज त्रिपाठी, पवन पांडेय, कृष्णदत्त त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, शिवम विश्वास,बब्लू गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, संदीप कुमार मद्धेशिया सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





