Friday, October 3, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarबादल विश्वकर्मा को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

बादल विश्वकर्मा को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

जनपद अम्बेडकर नगर के बुनकर नगरी टांडा के मोहल्ला सकरावल निवासी राजवंत विश्वकर्मा के सुपुत्र बादल विश्वकर्मा को स्काउट गाइड जगत में अच्छे कार्यों हेतु देश का सर्वोच्च पुरस्कार *राष्ट्रपति पुरस्कार* से सम्मानित किया गया इन्हें देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर *भारत मंडपम* में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए *डॉक्टर मनसुख मंडाविया, मंत्री खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार* द्वारा प्रदान किया गया। इस से पूरे शहर में खुशी की लहर फैल गई है।

बादल विश्वकर्मा ने अपनी स्काउटिंग की शुरुआत नगर के आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा से करते हुए बी पी स्काउट दल स्वतंत्र से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किए। इन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने *दादा दादी माता पिता गुरु श्री नौशाद अली सिद्दीकी और श्री मोहम्मद आरिफ खान* को दिया।

इस अवसर पर प्रादेशिक मुख्यायुक्त उत्तर प्रदेश डॉक्टर प्रभात कुमार, जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर अनुपम शुक्ला प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट नौशाद अली सिद्दीकी, प्रादेशिक संगठन आयुक्त गाइड रविंदर कौर शोखी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, जिला मुख्यायुक्त डॉक्टर तारा वर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट अयोध्या मंडल कमलेश द्विवेदी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट कानपुर मंडल मयंक शर्मा, ए एस ओ सी आईटी अदनान हाशमी, पूर्व जिला सचिव शकील अहमद खान, जिला आयुक्त स्काउट राजेंद्र चौधरी, जिला आयुक्त गाइड नीलम वर्मा, जिला सचिव अभय मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, तक्षशिला अकादमी के प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी, प्रधानाचार्या वर्षा नागवानी, प्रधानाचार्या फातमा गर्ल्स इंटर कॉलेज नूरजहां सिद्दीकी, जिला संगठन आयुक्त स्काउट बलिराम राजभर, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉक्टर प्रियंका तिवारी, जिला कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ खान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट रमेश कुमार यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्यवती देवी, जिला स्काउट मास्टर रविन्द्र कुमार, जिला गाइड कैप्टेन श्वेता सिंह, आदि ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular