Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाबा साहेब अम्बेडकर के विचार सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के...

बाबा साहेब अम्बेडकर के विचार सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के मूल आधार हैं : मुख्य अतिथि

भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत एक संगोष्ठी का किया गया आयोजन

महोबा। नगर पालिका सभागार महोबा में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत विलास शिवहरे जी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के मूल आधार हैं। भारतीय जनता पार्टी उन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने का कार्य कर रही है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार ने वंचित, शोषित और अनुसूचित समाज के सम्मान और उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जो बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र बाबा साहब के विचारों से प्रेरित है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और उत्थान का संकल्प निहित है। जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचित एवं अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। गरीबों को मुफ्त राशन, आवास, तथा महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान कर उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना काल से ही अनुसूचित समाज को संगठित करने ओर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित शर्मा, कार्यक्रम संयोजक ईश्वर दयाल सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं अनुसूचित समाज के बंधु व भाजपाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष गुप्ता ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular