Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeएफआरएस से शत-प्रतिशत पोषाहार वितरण के निर्देश

एफआरएस से शत-प्रतिशत पोषाहार वितरण के निर्देश

लापरवाही पर 4 सीडीपीओ का वेतन रोका जाएगा

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पोषण कार्यक्रम से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्भवती, धात्री महिलाओं एवं बच्चों को एफआरएस के माध्यम से पोषाहार का वितरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। विजयीपुर और खजुहा में पोषाहार वितरण की धीमी प्रगति पर संबंधित सीडीपीओ को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी मानकों से संतृप्त किया जाए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की प्रोत्साहन राशि की फीडिंग पीएमएफएस पोर्टल पर समय से कराई जाए। मलवां, विजयीपुर, धाता और हंसवा में पीएमएफएस पोर्टल पर फीडिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित 4 सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही 2 अन्य को चेतावनी जारी करने को कहा गया है।

उन्होंने निर्देशित किया कि जब तक फीडिंग शत-प्रतिशत पूर्ण न हो, तब तक वेतन आहरित न किया जाए और देरी का कारण भी स्पष्ट किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को चरणबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें समय से पोषाहार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा निरंतर निगरानी रखने को कहा।

इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया गया कि अभियान चलाकर आगामी 15 दिनों के भीतर सभी परियोजनाओं में बच्चों की हाइट और वेट की माप सुनिश्चित कराई जाए और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डीसी मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular