हजपुरा, अम्बेडकरनगर असमान पट्टी के प्रसिद्ध बुढ़वा बाबा देवस्थान पर स्थापित मूर्ति बीती रात किसी समय अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बुढ़वा बाबा की मूर्ति क्षति ग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने घटाना की जॉच पड़ताल शुरू कर दी है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के असमान पट्टी गांव में स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा बाबा देवस्थान के प्रति गांव ही नहीं अपितु आसपास के दूर दराज के श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। यहां वर्ष भर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। मंगलवार की रात किसी समय अराजक तत्वों ने यहां पर स्थापित बाबा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीण पूजा पाठ के लिए मौके पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
मूर्ति क्षति ग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचकर ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर किया। प्रधान प्रतिनिधि अजीत यादव की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली।
बुढ़वा बाबा की मूर्ति किसने और क्यों तोड़ी पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अराजक तत्व की जानकारी जुटाने में सक्रियता से जुट गई। उधर ग्रामीण भी अपने स्तर से पता लगाने में जुटे हैं। देव स्थान को सजाने संवारने की जिम्मेदारी संभाल रहे राम आरत यादव ने बताया कि बुढ़वा बाबा की मूर्ति किसने क्षतिग्रस्त की यह तो पता नहीं लेकिन घटना से हम सभी ग्रामवासी बहुत आहत हैं। यह कृत्य किसी शराबी का हो सकता है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।